फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News After 6 December Manali-Leh road will be closed beyond Jispah

Himachal News: 6 दिसंबर के बाद जिस्पा से आगे बंद हो जाएगा मनाली-लेह मार्ग, नहीं जा सकेंगे पर्यटकों के वाहन

Wed, 04 Dec 2024 08:39 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Dec 2024 08:39 PM IST
सार

छह दिसंबर के बाद जिस्पा से आगे आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। न यहां से कोई गाड़ी आगे जाएगी और न ही लेह की ओर से कोई गाड़ी आएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News After 6 December Manali-Leh road will be closed beyond Jispah
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सैलानियों को लाहौल के जिस्पा और कोकसर से आगे भेजने का प्लान तैयार करने के लिए लाहौल-स्पीति, लेह और कारगिल प्रशासन की वर्चुअल बैठक हुई। हिमपात और ठंड से हाईवे पर वाहन चलाना खतरनाक हो गया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार शिमला से इस बैठक में वर्चुअली जुड़े और बीआरओ 70 आरसीसी, 108 आरसीसी और 126 आरसीसी के तीनों ओआईसी भी इसमें शामिल रहे।

विज्ञापन


एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए छह दिसंबर तक लेह लद्दाख की ओर जाने की अनुमति प्रदान की गई है। जिन्हें लेह और लद्दाख की ओर जाना हो, वह सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक जिस्पा से आगे जा सकते हैं। सैलानियों को केवल एक ही दिन जिंगजिंगबार तक जाने की ही अनुमति होगी। इसके बाद सैलानी नहीं जा सकेंगे। वहां पर पुलिस जवान तैनात रहेगी। छह दिसंबर के बाद जिस्पा से आगे आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। न यहां से कोई गाड़ी आगे जाएगी और न ही लेह की ओर से कोई गाड़ी आएगी। 2023 को प्रशासन और बीआरओ ने 20 नवंबर को मनाली-लेह मार्ग को दारचा से आगे बंद कर दिया था। जिला प्रशासन 15 नवंबर को अधिकारिक तौर पर मनाली-लेह मार्ग को बंद करता था।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि बैठक में बीआरओ के अधिकारियों ने बताया है कि जिगंजिंगबार से आगे बारालाचा तक स्नो शीट बन गई है। जो कि बहुत ज्यादा खतरनाक है। इस पर वाहन फिसल सकते हैं। वहां कोई भी कम्युनिकेशन मौजूद नहीं है। कोई हादसा होता है तो संपर्क नहीं साधा जा सकेगा। वहीं सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए कोकसर से आगे ग्रांफू और काजा की ओर आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed