फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News A youth from Gurugram got a job in the postal department with fake documents

Himachal News: गुरुग्राम के युवक ने डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से हासिल की नौकरी, ऐसे सामने आया मामला

Tue, 10 Sep 2024 06:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Sep 2024 06:49 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आए दिन नौकरी लेने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक और मामले सामने आया है जिसमें डाक विभाग के निरीक्षक शिमला उपमंडल विजय ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है।  

विज्ञापन
Himachal News A youth from Gurugram got a job in the postal department with fake documents
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डाक विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डाक विभाग में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुई भर्ती को लेकर पूरी प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के मुताबिक डाक विभाग के निरीक्षक शिमला उपमंडल विजय ने पुलिस को लिखित में शिकायत दी है।

विज्ञापन


शिकायत में बताया गया है कि नितिन निवासी बारहखड़ी रहेजा, गुरुग्राम का डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर चयन हुआ था, लेकिन जब आरोपी के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए हैं। इसके बाद विभाग ने अपनी ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस आधार पर पुलिस ने ग्रामीण डाक सेवक नीतिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465 और 468 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। गौर डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर हुई भर्ती में फर्जी दस्तावेजों से भर्ती होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी इस बात की है कि इसमें ज्यादातर बाहरी राज्यों के युवक की शामिल हैं। जिला शिमला की बात करें तो अभी तक इस तरह के पांच मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें दस्तावेजों की जांच के बाद कर्मचारी के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं। इसको देखते हुए डाक विभाग अपने स्तर पर प्रदेश भर में हुई नियुक्तियों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed