फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Masjid Controversy Every inch of Sanjauli is under surveillance additional police force is deployed

Himachal Masjid Controversy: संजौली में चप्पे-चप्पे पर पहरा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, कई जगह बैरिकेडिंग

Mon, 09 Sep 2024 06:37 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 09 Sep 2024 06:37 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों के 11 सितंबर को एक बार फिर प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Himachal Masjid Controversy Every inch of Sanjauli is under surveillance additional police force is deployed
शिमला के संजौली स्थित मस्जिद जाने वाले पहले मार्ग पर तैनात पुलिस के जवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों के 11 सितंबर को एक बार फिर प्रदर्शन की चेतावनी को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। जिला पुलिस ने बाजार में बड़ी संख्या में जवानों की तैनात की है। इससे पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पांचवीं बटालियन बस्सी और छठी बटालियन धौलाकुंआ को शिमला बुला लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां पूरे मामले को लेकर सतर्क हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मेसेज और वीडियो पर भी संज्ञान लिया जा रहा है। पुलिस इस बार प्रदर्शन के दिन लोगों के संजौली पहुंचने से पहले ही जगह-जगह बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की योजना पर भी काम कर रही है, जिससे बाजार में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा होने से रोकी जा सके। वहीं विरोध-प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से गठित हिंदू संघर्ष समिति की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें लोगों से 11 सितंबर को सुबह 11:00 बजे संजौली आने का आह्वान भी किया गया है। इसको देखते हुए दिन-रात पुलिस के अधिकारी और जवान हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर संदिग्ध की तलाशी के लिए साथ ही पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है। पुलिस इस बात पर पैनी नजर रखे हुए है कि कहीं दो समुदायों में तनाव की आड़ में असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम न दें सकें। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस और जिला प्रशासन से प्रदर्शन को लेकर किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं लगी गई है। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने कहा कि संजौली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मस्जिद के लिए जाने वाले दो रास्ते बंद, एक से पूछताछ के बाद ही जाने की अनुमति
मस्जिद के लिए जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस जवानों की तैनात की गई है। दो रास्तों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जबकि एक रास्ते से पूछताछ और पहचानपत्र की जांच के बाद ही लोगों को जाने की अनुमति दी जा रही है। यहां से सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है, जिनके घर मस्जिद के आसपास हैं। इसके अलावा मस्जिद परिसर में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां पर सुरक्षा का जिम्मा इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को सौंपा गया है।



वॉकवे के प्रवेश स्थानों पर पुलिस जवान तैनात, कई जगह बैरिकेडिंग
संजौली बाजार में बने वॉकवे के दोनों ओर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा वॉकवे के लिए बीच से जाने वाले रास्तों को बैरिकेडिंग करके रोक दिया गया है। संजौली चौक, ढली टनल, दुकानों के बाहर भी जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। संजौली पुलिस चौकी के समीप पुलिस जवानों की तीन बसें खड़ी की गई हैं। इसमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद है।



डीसी-एसपी रात 3:00 बजे तक स्थिति का लेते रहे जायजा
मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर शहर में उपजे विवाद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क हैं। रविवार रात उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी रात 3:00 बजे तक संजौली बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed