{"_id":"6824b74aeda74af07d0ac9ae","slug":"himachal-married-woman-becomes-pregnant-after-misdoing-accused-is-from-her-maternal-village-uncle-by-relation-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई विवाहित महिला, आरोपी मायके के गांव का, रिश्ते में लगता है चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई विवाहित महिला, आरोपी मायके के गांव का, रिश्ते में लगता है चाचा
Wed, 14 May 2025 09:01 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 14 May 2025 09:01 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक विवाहित महिला दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। महिला थाना बिलासपुर में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल झंडूता की एक विवाहित महिला दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई। आरोपी व्यक्ति पीड़िता के मायके के गांव का है, जो रिश्ते में चाचा लगता है। आरोपी महिला के साथ धमकियां देकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो ससुराल जाने को कह दिया। लगातार तबीयत खराब रहने के बाद जब पति ने पूछा तो महिला ने दुष्कर्म की बात बताई। महिला थाना बिलासपुर में पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि वह पिछले साल जुलाई में मायके गई थी। इसके बाद मां ने पंचायत बुलाकर मना कर दिया कि बेटी ससुराल नहीं जाएगी। मां के कहने पर मायके पर ही रहने लगी। जनवरी में जब मां सत्संग सुनने चली जाती थी तो गांव के ही एक व्यक्ति, जो रिश्ते में चाचा लगता है को घर और उसका ध्यान रखने को कहती। इसी बीच एक दिन मां घर पर नहीं थी तो वह व्यक्ति उसे कमरे में ले गया और शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा। उसके मना करने पर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि मां या अन्य किसी व्यक्ति को बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद भी उस व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। उस व्यक्ति को इस बारे बताया तो कहा कि ससुराल चली जा। वह मार्च में पति को बुलाकर ससुराल चली गई। तबीयत ठीक न रहने के कारण पति को सारी बातें बताईं। आज तक डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन