फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal In 16 years number of gazetted officers increased while number of Class IV employees decreased

Himachal News: हिमाचल में बढ़ी अफसरों की फौज, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घटे; ईयर बुक 2024-25 में हुआ खुलासा

Tue, 04 Nov 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा सुरेश शांडिल्य, शिमला।
सुरेश शांडिल्य, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 04 Nov 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 16 साल में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 4, 200 बढ़ गई है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20,500 घट गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal In 16 years number of gazetted officers increased while number of Class IV employees decreased
मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की पुस्तकों का विमोचन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक में अफसर बढ़ गए और छोटे कर्मचारी घट गए। प्रदेश में 16 साल में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 4,200 बढ़ गई है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20,500 घट गए हैं। प्रदेश में अब राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 14, 200 हो गई है। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 66,600 से घटकर 46,100 रह गए हैं। यह खुलासा शनिवार को जारी आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग की ईयर बुक 2024-25 में हुआ है।

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में वर्ष 31 मार्च 2009 में राजपत्रित अधिकारियों की संख्या 10 हजार थी, जो 31 मार्च 2024 में 14,200 पहुंच गई। यानी राजपत्रित अधिकारियों की संख्या में 4,200 की वृद्धि हुई। अराजपत्रित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की संख्या 31 मार्च 2009 में 1,12,500 थी, जो 2024 में 1,20,400 पहुंच गई। संख्या में सबसे ज्यादा होने के बावजूद इनकी संख्या में 7,900 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में नियमित सरकारी कर्मचारियों की संख्या 1,79,100 से घटकर 1,66,600 रह गई है। तीनों श्रेणियों के कुल कर्मचारियों की संख्या में 12,500 की वास्तविक कमी आई है। राज्य में वर्ष 2009 में सरकारी अधिकारियों व नियमित कर्मचारियों की कुल संख्या 1,89,100 थी। यह 2024 में 1,80,800 रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बढ़े राजपत्रित कर्मचारी और कैसे घटते गए छोटे कर्मचारी
 
वर्ष राजपत्रित अधिकारी        चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
2009 10,000     66,600
2010, 9800    68,600
2011 9,900      68,400
2012 10,200 67,900
2013 10,000   67,800
2014 10,000 67,400
2015 10,400 64,900
2016 10,100 62,000
2017 10,700 60,100
2018 11,300  59,900
2019 11,900 57,500
2020 12,300 56,600
2021 12,900 53,600
2022 14,100 51,300
2023 14,100 48,500
2024 14,200 46,100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed