फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Illegally allotted forest land will have to be returned SIT formed to investigate

Himachal News: अवैध रूप से आवंटित वन भूमि करनी होगी वापस, जांच को एसआईटी गठित; कार्रवाई की तैयारी

Sat, 12 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 12 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल सरकार ने अवैध रूप से आवंटित वन भूमि को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए वन विभाग की ओर से शुक्रवार को इस बाबत राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Illegally allotted forest land will have to be returned SIT formed to investigate
सुप्रीम कोर्ट के आदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने अवैध रूप से आवंटित वन भूमि को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए राज्य सरकार ने कोर्ट के आदेश पर जिलेवार एसआईटी का गठन कर दिया है। एसआईटी राजस्व विभाग की ओर से निजी व्यक्तियों या संस्थाओं को वन भूमि के अवैध या अनधिकृत आवंटन की जांच करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए वन विभाग की ओर से शुक्रवार को इस बाबत राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई।

विज्ञापन


टीएन गोदावर्मन थिरुमुलपाद बनाम भारत संघ (रिट याचिका संख्या 202/1995) मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने 15 मई 2025 को इस बाबत आदेश दिए थे। कोर्ट ने सभी राज्यों को ऐसे भूमि दुरुपयोग के मामलों की जांच करने और वन भूमि को दोबारा प्राप्त करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि प्रत्येक विशेष जांच दल की अध्यक्षता संबंधित जिले के उपायुक्त करेंगे। जिला राजस्व अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे, जबकि डीएफओ सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन


एसआईटी को ऐसे मामलों की पहचान और जांच करने को कहा गया है, जहां राजस्व विभाग के नियंत्रण वाली वन भूमि का गैर-वानिकी उपयोग के लिए प्रयोग किया गया है। ऐसी भूमि पर कब्जा कर उसे वन विभाग को वापस हस्तांतरित करना होगा। जहां भूमि का पुन: दावा व्यापक जनहित में न हो, वहां वन विकास के लिए भूमि की लागत का उपयोग करने के लिए कब्जाधारक से वसूली की सिफारिश करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed