फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Health Minister said CT scan X-ray ultrasound machines will be installed in health institutions soon

Himachal : स्वास्थ्य मंत्री बोले- स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द लगेंगी सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनें

Wed, 23 Jul 2025 06:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 23 Jul 2025 06:41 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल विशेष हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेजों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य स्वास्थ्य संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल मशीनों से लैस होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Health Minister said CT scan X-ray ultrasound machines will be installed in health institutions soon
विशेष हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेडिकल कॉलेजों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य स्वास्थ्य संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल मशीनों से लैस होंगे। सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको और डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर की जानी है। शिशु देखभाल किट में और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। नवजात शिशुओं को कुल 18 वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। पहले 14 वस्तुएं दी जाती थीं। इसे भी अगस्त महीने में ही देना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी विशेष हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया है। समिति को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में सभी खरीद प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। स्वास्थ्य संस्थानों की पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक से बदला जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक और पैरा-मेडिकल स्टाफ तैनात किया जा रहा है। अत्याधुनिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मरीजों को घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक और लाहौल-स्पीति में दो आदर्श स्वास्थ्य संस्थान प्रस्तावित स्थापित किए जा रहे हैं। अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में इन्हें क्रियाशील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों से लैस इन संस्थानों में छह विशेषज्ञ डॉक्टर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed