फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal first digital university will be built on 400 bighas of land in Ghumarwin Bilaspur

Himachal : बिलासपुर के घुमारवीं में 400 बीघा भूमि पर बनेगी प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, ये होंगे कोर्स

Thu, 24 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
अनिल ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी बनेगी। यह विश्वविद्यालय पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) और सेल्फ फाइनेंस मोड पर विकसित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal first digital university will be built on 400 bighas of land in Ghumarwin Bilaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घुमारवीं के कसारू में करीब 400 बीघा पर प्रदेश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी बनेगी। 250 बीघा वन भूमि है और करीब 150 बीघा निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। सरकार ने जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी के लिए कसारू क्षेत्र में लगभग 400 बीघा भूमि देखी जा रही है। जमीन का जल्द अधिग्रहण किया जाएगा।

विज्ञापन

यह विश्वविद्यालय पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) और सेल्फ फाइनेंस मोड पर विकसित किया जाएगा। पूरी यूनिवर्सिटी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जहां छात्रों को पेपरलेस कोर्स, ऑनलाइन लर्निंग और उद्योग आधारित सिलेबस मिलेगा। यूनिवर्सिटी में छात्रों को कहीं से भी, कभी भी डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा होगी। इसके लिए एक विशेष डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। यह संस्थान पारंपरिक विश्वविद्यालयों की तुलना में कहीं अधिक लचीला, तकनीकी और किफायती होगा। यहां छात्रों को आईटी प्रबंधन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल मार्केटिंग, फैशन डिजाइनिंग, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग जैसे विषयों में डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे। छात्रों को न केवल शिक्षा मिलेगी, बल्कि इंडस्ट्री-रेडी बनाने के लिए इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट्स से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा
यूनिवर्सिटी में रिसर्च और इनक्यूबेशन सेंटर भी होंगे, जहां छात्र अपने विचारों को स्टार्टअप में बदल सकेंगे। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूती देना है और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। इस डिजिटल यूनिवर्सिटी की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्र बिना भेदभाव के शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। आधुनिक तकनीकों और डिजिटल पाठ्यक्रमों के जरिए उन्हें विश्वस्तरीय स्किल्स से लैस किया जाएगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। जमीन देखी जा रही है। वन भूमि के लिए एफसीए की प्रक्रिया शुरू हुई है। यह विश्वविद्यालय प्रदेश में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। विश्वविद्यालय छात्रों को आधुनिक तकनीकों, नवाचार, व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार करेगा। - राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed