फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Election: Youth is earning from BJP election campaign for study

Himachal Election: पढ़ने के लिए चुनाव प्रचार से जुटा रहे फीस, पांच घंटे पैदल चलने पर मिलते हैं 500 रुपये

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:52 PM IST
सार

Himachal Election: ऐसे युवा जो दसवीं, 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं और उनके पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसा नहीं है, भाजपा ने उन्हें अपने प्रचार का जिम्मा सौंपा है। सोलन में यह झलक देखने को मिली। पांच युवक अपनी कमर पर भाजपा की प्रचार सामग्री लेकर रोजाना पांच घंटे पैदल चलते हैं। उन्हें पांच सौ रुपये मिलते हैं...

विज्ञापन
Himachal Election: Youth is earning from BJP election campaign for study
Himachal Election- BJP Campaign - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है। 12 नवंबर को राज्य में वोट डाले जाएंगे। कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। प्रदेश में विभिन्न पार्टियों के बड़े बड़े बैनर, होर्डिंग्स, बिल्ले और टोपियों की भरमार है। लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार में भाजपा आगे निकल चुकी है। बात चाहे रैलियों की हो या प्रचार के संसाधनों की, दूसरे दल इसके करीब नहीं हैं। कांग्रेस को तीन हेलिकॉप्टरों से काम चलाना पड़ रहा है, तो वहीं सत्ताधारी भाजपा के पास उड़नखटोले की कोई कमी नहीं है।

विज्ञापन

भाजपा का 'मानवीय मोबाइल प्रचार'

प्रचार के लिए आ रहे अधिकांश नेताओं को चॉपर मिल रहा है। इस बीच भाजपा ने 'मानवीय मोबाइल प्रचार' का भी सहारा लिया है। ऐसे युवा जो दसवीं, 12वीं कक्षा तक पढ़े हैं और उनके पास आगे की पढ़ाई के लिए पैसा नहीं है, भाजपा ने उन्हें अपने प्रचार का जिम्मा सौंपा है। सोलन में यह झलक देखने को मिली। पांच युवक अपनी कमर पर भाजपा की प्रचार सामग्री लेकर रोजाना पांच घंटे पैदल चलते हैं। उन्हें पांच सौ रुपये मिलते हैं।

विज्ञापन

सोलन में भाजपा का प्रचार कर रहे इन युवाओं ने मंगलवार शाम को अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत की है। दीपक ने कहा, वह दसवीं तक पढ़ा है। आगे पढ़ना चाहता है, लेकिन उसके पास इतने संसाधन नहीं है। आगामी क्लास की फीस नहीं भरी जा सकती। इस वजह से उसने पार्ट टाइम जॉब कर ली। दीपक के साथ उसके चार दोस्त भी आ गए। युवाओं का कहना था कि वे चंडीगढ़ से यहां पर आए हैं। एक दिन में पांच घंटे तक यह प्रचार चलता है। सामान्य तौर पर दोपहर तीन बजे से लेकर रात साढ़े आठ बजे तक भाजपा का चुनाव प्रचार करते हैं। इसके लिए हमें पांच सौ रुपये मिल जाते हैं। पिछले कई दिनों से यही चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहे युवा

रोहित ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है। उसकी इच्छा है कि आगे कालेज की पढ़ाई करे। उसके पास भी आर्थिक संकट है, इसलिए वह भी कुछ दिन तक भाजपा के चुनाव प्रचार में जुट गया। सचिन, राजकुमार और राहुल भी चुनाव प्रचार में उनके साथ चल रहे हैं। इनमें से एक युवक, जिसका आगे की पढ़ाई के लिए काउंसलिंग में नंबर नहीं आया, तो वह भी इन्हीं के साथ कमाने के लिए आ गया। इन युवाओं का कहना है कि उन्हें पांच सौ रुपये के अलावा खाना भी मिल जाता है। इन्हीं लोगों के यहां पर रहना होता है। वे दोपहर को हमें लोकेशन दे देते हैं कि उन्हें कहां जाकर प्रचार करना है। ये सभी युवक रोड पर समूह में चलते हैं। कई बार हैवी ट्रैफिक होता है, ऐसे में वे बहुत संभलकर चलते हैं। सोलन सीट पर कांग्रेस पार्टी ने कद्दावर नेता धनी राम शांडिल को एक बार फिर मैदान में उतारा है। भाजपा ने राजेश कश्यप और आम आदमी पार्टी ने अंजू राठौर को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed