फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Discussion on the formation of Congress executive will begin from today Rajni Patil meetings

Himachal Congress: रजनी बोलीं- संगठन पैरालाइज्ड नहीं, पार्टी और सरकार की मजबूती के लिए ताकत देने की जरूरत

Fri, 28 Feb 2025 04:18 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 04:18 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल शुक्रवार सुबह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचीं। 

विज्ञापन
Himachal Discussion on the formation of Congress executive will begin from today Rajni Patil meetings
प्रभारी रजनी पाटिल ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि संगठन पैरालाइज्ड नहीं है। पार्टी और सरकार की मजबूती के लिए थोड़ी ताकत देने की जरूरत है। दो दिन सभी नेताओं से चर्चा कर हाईकमान को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। सभी से फीडबैक लेकर हिमाचल में जल्द नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नई कार्यकारिणी के गठन से पूर्व फीडबैक लेने पहुंचीं प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अंगार पर जब राख जम जाती है तो उसे तेज करने के लिए हवा देनी पड़ती है। यह काम करने मैं यहां आई हूं। अंगार रूपी कार्यकर्ताओं को चुस्त-दुरस्त किया जाएगा।

विज्ञापन


रजनी पाटिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार चौधरी की ओर से दिए गए बयान की प्रदेश में कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है पर प्रतिक्रिया देते हुए रजनी पाटिल ने कहा ऐसा कुछ भी नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने यह बयान क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है। केंद्र में भाजपा की सरकार होने के बावजूद हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी है। इससे स्पष्ट है कि संगठन मजबूत है। कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में संगठन खड़ा करने में मैनें पूर्व के कार्यकाल में काम किया था। आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक मजबूती दी जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed