{"_id":"670d304c6098d1d8db019f4c","slug":"himachal-cm-sukhu-said-we-will-save-the-youth-from-agents-to-send-them-abroad-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal CM: 'विदेश भेजने के लिए युवाओं को एजेंटों से बचाएंगे, हिमाचल से 15-20% भर्तियां करने का लक्ष्य'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal CM: 'विदेश भेजने के लिए युवाओं को एजेंटों से बचाएंगे, हिमाचल से 15-20% भर्तियां करने का लक्ष्य'
Mon, 14 Oct 2024 08:27 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 14 Oct 2024 08:27 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर देने की पहल के तहत युवाओं का पहला बैच सऊदी अरब पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से राज्य के युवा एजेंटों के शोषण से बचेंगे और विदेश में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार की युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर देने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस योजना के तहत पांच युवाओं का पहला बैच सऊदी अरब पहुंच गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन युवाओं को 31 अगस्त को शिमला में नियुक्ति पत्र दिए थे। इन युवाओं में ऊना के रजत कुमार, सुनील कुमार, जसप्रीत सिंह और अभिनव तथा जिला हमीरपुर के दिनेश शामिल हैं। इस पहल से राज्य के युवा एजेंटों के शोषण से बचेंगे और विदेश में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने यूएई स्थित दुबई में ईएफएस फैसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया है। दिसंबर 2023 में सुक्खू की दुबई यात्रा के बाद ईएफएस ने विदेश भर्ती जरूरतों को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश से 15-20 प्रतिशत भर्तियां करने का लक्ष्य है। इसके तहत आतिथ्य, तकनीकी सेवाओं, हाउस कीपिंग, खाद्य व पेय पदार्थ और कार्यालय सहायक जैसे क्षेत्रों में प्रदेश से प्रति वर्ष लगभग 1000 युवाओं को दुबई में रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा श्रम एवं रोजगार विभाग को विदेश में कार्य कर रहे युवाओं का कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए एक तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह प्रदेश सरकार की विदेश में राज्य के युवाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वरोजगार को और अधिक बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी स्टार्टअप योजना भी शुरू की है। इस योजना से राज्य के युवा स्वयं के उद्यम और स्थायी आजीविका अर्जन के लिए प्रेरित होंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन