{"_id":"678687061f12cdf31809ed6d","slug":"himachal-cm-sukhu-gave-instructions-to-pay-the-bills-of-pwd-and-jal-shakti-department-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के बिलों के भुगतान के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के बिलों के भुगतान के दिए निर्देश
Tue, 14 Jan 2025 09:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के सभी लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति विभाग के सभी लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों को कहा कि बजट आवंटन के बाद निर्धारित किए गए समय में कार्य पूरा करें। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनुशासन की दिशा में कारगर कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने ई-वितरण, बजट, व्यय, ट्रेजरी इत्यादि से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
मंगलवार को शिमला में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सीएम ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आदर्श वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर रही है। सरकार संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग, विद्युत बोर्ड, हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड और अन्य उपक्रमों की वित्तीय स्थिति, संसाधनों और ऋणों से संबंधित विभिन्न विषयों का ब्योरा लिया।
विज्ञापन