फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Suhku said Himachal is the top in the country in trout fish production

Himachal CM Suhku: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- ट्राउट मछली उत्पादन में हिमाचल देशभर में अव्वल

Mon, 30 Sep 2024 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 07:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022-23 में ट्राउट मछली का उत्पादन 1170.50 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में 1388 मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर गया है। 

विज्ञापन
Himachal CM Suhku said Himachal is the top in the country in trout fish production
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में ट्राउट मछली के उत्पादन में गत वर्ष के मुकाबले 15.70 फीसदी वृद्धि दर्ज हुई है। प्रदेश में ट्राउट का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2022-23 में ट्राउट मछली का उत्पादन 1170.50 मीट्रिक टन था, जो वर्ष 2023-24 में 1388 मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर गया है। वहीं, वर्ष 2021-22 में ट्राउट मछली का उत्पादन 913.50 मीट्रिक टन रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल ट्राउट पालन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है और अब देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बन गया है। ट्राउट पालन आज प्रदेश के हजारों किसानों के लिए आय का एक उपयुक्त साधन बन गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हजारों परिवार अपनी आजीविका के लिए मछली पालन पर निर्भर हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नीति बनाने जा रही है। ख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में नौ ट्राउट मत्स्यशालाएं (हैचरी) और निजी क्षेत्र में छह ट्राउट मत्स्यशालाएं चल रही हैं, जो मछली पालकों को बीज उपलब्ध करवा रही हैं। इसके अलावा मत्स्य विभाग मछली पालकों को ट्राउट पालन के लिए आधुनिक तकनीक से संबंधित प्रशिक्षण भी मुहैया करवा रहा है। शिमला जिले के दूर-दराज क्षेत्र डोडरा क्वार में पहली बार लोगों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 

चंडीगढ़ और पांच सितारा होटलों में ट्राउट की भारी मांग
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू और मंडी जिले में ट्राउट पालन व्यावसायिक स्तर पर पहुंच गया है। चंडीगढ़ और दिल्ली के पांच सितारा होटलों में ट्राउट की भारी मांग है। प्रदेश सरकार मछुआरों को उच्च गुणवत्ता वाले ट्राउट ब्रूड स्टॉक और रेनबो ट्राउट बीज प्रदान करने के लिए जिला कुल्लू के पतलीकूहल में ट्राउट ब्रूड बैंक स्थापित करने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed