फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cloudburst disaster changed the map of many villages of Janjheli houses turned into mud

Himachal Cloudburst: आपदा ने बदल दिया जंजैहली के कई गांवों का नक्शा, मिट्टी हो गए मकान; अब भटक रहे लोग

Sat, 05 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 05 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

जिला मंडी में थुनाग की तरह ही जंजैहली में भी आपदा ने तबाही मचाई है। जंजैहली के कुछ इलाकों का पूरा नक्शा ही बदल गया है। वहीं, सुरक्षित ठिकाने की तलाश में ग्रामीण इधर-उधर भटक रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Cloudburst disaster changed the map of many villages of Janjheli houses turned into mud
पर्यटन नगरी जंजैहली में आपदा के बाद तबाही का मंजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सराज घाटी के जंजैहली और थुनाग में प्रकृति ने कहर बरपाया है। हालात यह हैं कि हर तरफ मलबे और ढहे मकान ही दिख रहे हैं। गांव के गांव मलबे के ढेर में बदल गए हैं। सेब एवं मटर के लिए प्रसिद्ध सराज घाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उपजाऊ भूमि भी तबाह हो गई है। थुनाग की तरह ही जंजैहली में भी आपदा ने तबाही मचाई है।

विज्ञापन

जंजैहली के कुछ इलाकों का पूरा नक्शा ही बदल गया है। जंजैहली के बूंगरैल चौक निवासी पूर्ण चंद, सूरत राम, धर्मेंद्र, प्रकाश, दीप कुमार, कमला, यशपाल, चमन लाल, ओम चंद, तारा चंद, लछमन, राम लाल, नंद लाल और उत्तम सिंह के घर उनकी आंखों के सामने मलबे में तब्दील हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की आशंका से लोग किसी तरह घरों से निकल पाए, वरना अनहोनी तय थी। अब गांव मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है। लोग अपने घरों के निशान ढूंढ रहे हैं। सुरक्षित ठिकाने की तलाश में ग्रामीण इधर-उधर भटक रहे हैं। डर का आलम यह है कि हर पल मौत का साया मंडरा रहा है। मटर वैली चिऊणी पंचायत में भी हालात बदतर हैं। हरीराम का मकान बाढ़ में बह गया, जबकि छह अन्य घर क्षतिग्रस्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजडवार गांव में मोहर सिंह के मकान के सामने की जमीन पूरी तरह बह गई। पंचायत प्रधान इंद्र सिंह के अनुसार क्षेत्र की 80 फीसदी उपजाऊ जमीन भूस्खलन में नष्ट हो चुकी है। आठ-नौ परिवार अपने असुरक्षित घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के पास शरण लेने को मजबूर हैं। उधर, डेजी गांव में भी यही हालात हैं। घरों के बहने के साथ करीब 11 लोग लापता भी हैं। यहां शुक्रवार मदद पहुंची तो ग्रामीण भावुक हो गए। वह अपनों की तलाश में खुद ही जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

दिनभर अपनों की तलाश, फिर राहत शिविर में डेरा
थुनाग और आसपास दिनभर ग्रामीण लापता अपनों की तलाश कर रहे हैं। जबकि शाम को राहत शिविर में डेरा जमा रहे हैं। यहां रहते हुए भी प्रभावित रात को सही तरीके से सो नहीं पा रहे हैं। हर वक्त पानी के जलजले का खतरा सता रहा है। एक बार फिर मंडी जिले में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे आपदा प्रभावितों व अन्य लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed