फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal central government appreciated initiative of meritorious students on a foreign tour shared pictures

Himachal Pradesh: मेधावियों को विदेश भ्रमण पर भेजने की पहल को केंद्र सरकार ने सराहा, शेयर की दौरे की तस्वीरें

Fri, 28 Feb 2025 06:02 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

हिमाचल के मेधावी छात्र-छात्राओं को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक दौरे पर भेजने की केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रशंसा की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए इस दौरे की तस्वीरें अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स हैंडल पर साझा की हैं।
 

विज्ञापन
Himachal central government appreciated initiative of meritorious students on a foreign tour shared pictures
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक दौरे पर भेजने की राज्य सरकार और समग्र शिक्षा हिमाचल की ऐतिहासिक पहल देशभर में सुर्खियां बटोर रही है। ऐसा पहली बार है, जब किसी राज्य ने सरकारी स्कूलों के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय भ्रमण पर भेजा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए इस दौरे की तस्वीरें अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स हैंडल पर साझा की हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने नई शिक्षा नीति 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि यह नीति छात्रों को विदेशों में शैक्षणिक और सांस्कृतिक अनुभव देने पर जोर देती है। इसी दिशा में हिमाचल के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को इस विशेष शैक्षणिक यात्रा पर भेजा गया। इसका उद्देश्य छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा, विभिन्न संस्कृतियों और वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ना है, जिससे वे अपने ज्ञान को और समृद्ध कर सकें। समग्र शिक्षा हिमाचल की यह पहल छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और नए अनुभवों से जुड़ने के अवसर प्रदान कर रही है, जिससे उनका समग्र विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अगुवाई में छात्रों को कंबोडिया के अंगकोर वाट, रॉयल पैलेस और अंगकोर थॉम जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने का अवसर मिला है। समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा है कि हिमाचल सरकार ने देश में पहली बार सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को कंबोडिया और सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा है। इस ऐतिहासिक पहल को शिक्षा मंत्रालय ने भी सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed