{"_id":"6890c16d72215eabcc049e37","slug":"himachal-bjp-rajeev-bindal-17-district-executive-committees-announced-state-team-will-be-formed-soon-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal : भाजपा की 17 जिला कार्यकारिणियां घोषित, जल्द बनेगी प्रदेश की टीम; स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : भाजपा की 17 जिला कार्यकारिणियां घोषित, जल्द बनेगी प्रदेश की टीम; स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा
Mon, 04 Aug 2025 07:49 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:49 PM IST
सार
Himachal BJP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर जिला कार्यकारिणियों के गठन की जानकारी दी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 17 जिला कार्यकारिणियां घोषित कर दी हैं। सोमवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में पार्टी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में 358 महिलाओं, 258 अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी सहित 874 पदाधिकारी एवं सदस्य बनाए गए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को शिमला में प्रेस वार्ता कर जिला कार्यकारिणियों के गठन की जानकारी दी।बिंदल ने कहा कि भाजपा की प्रदेश टोली की घोषणा जल्द हो जाएगी। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। सामान्य समाज से कार्यकर्ता निर्माण करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को नवीनता के साथ निर्मित किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जो एक समय संसद में 500 सांसदों के साथ होती थी। आज बड़ी कम संख्या के साथ सिमटकर रह गई है। भाजपा दो सांसदों से शुरू होकर आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बिंदल ने कांग्रेस से पूछा कि अगर उनको भारत के तिरंगे से कुछ तकलीफ या परेशानी है तो वह बताएं? उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश का तिरंगा आन, बान और शान है।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा और वीर योद्धाओं का स्मरण भी करेंगे। भाजपा 171 मंडलों में 15 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक साल से हिमाचल कांग्रेस का पूरा संगठन भंग है। न बूथ पर न प्रदेश में कांग्रेस का एक भी नेता है। बिंदल ने कहा कि 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 हैं। इसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी के 258 सदस्य हैं। पहले 74 मंडल थे, अब 171 हो गए हैं। कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 हैं। भाजपा 8,007 बूथों में से 7,870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कुल कार्यकर्ता 89,646 है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार है।