फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP blows the bugle for the 2027 assembly elections formulating a strategy to corner the Congress

Himachal BJP: भाजपा ने 2027 के विस चुनाव का बिगुल फूंका, कांग्रेस को घेरने की बनाई रणनीति

Thu, 06 Nov 2025 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

Himachal BJP: हिमाचल भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशभर में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपने के बाद बद्दी में मिशन उड़ान 2027 नामक दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन से चुनावी तैयारियों को धार दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal BJP blows the bugle for the 2027 assembly elections formulating a strategy to corner the Congress
बद्दी में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भाजपा भर के प्रकोष्ठों के पदाधकिारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। पार्टी की बद्दी में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में हुई दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर घेरने की रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन

कार्यशाला के दूसरे और अंतिम दिन वीरवार को हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं संगठन महामंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें नवनियुक्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सदस्यों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रकोष्ठ के संयोजकों को बताया गया कि किस प्रकार से समाज के प्रत्येक वर्ग में भारतीय जनता पार्टी काम करती है और 2027 तक के चुनाव में किस प्रकार से मैदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस जनविरोधी पार्टी है। ये एक साल से कार्यकारिणी नहीं बना पाई। ऐसा प्रतीत होता है की पूरी पार्टी ही एडहॉक पर चल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत की नीति पर काम करते हुए बूथ जीत तो चुनाव जीता इस मंत्र के साथ भाजपा चुनावी तैयारी को लेकर आगे बढ़ रही है। जहां प्रदेश में कांग्रेस के हर जन विरोधी निर्णय का विरोध किया जा रहा है, वहीं लोकल स्तर पर भी हर मुद्दे को लेकर कांग्रेस की घेराबंदी भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। ऐसी सरकार को हिमाचल प्रदेश की जनता वापस सत्ता में कभी नहीं आने देगी, भाजपा के कार्यकर्ता का केवल मात्र एक ही काम है समाज के सभी वर्गों में काम करना और भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचाना।

विज्ञापन

मिशन उड़ान : सात मोर्चों, 19 प्रकोष्ठों और प्रदेश के पदाधिकारियों को दिए टिप्स
प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में भाजपा ने पदाधिकारियों को मिशन 2027 को फतह करने के लिए संकल्प दिलाया। इस संकल्प को प्रदेश भाजपा ने उड़ान 2027 का नाम दिया है। पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं ने निर्देश दे दिए कि अभी से लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियां बताएं। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गत चुनावों में मिली हार और उसके बाद संगठन में चली उठापटक के बाद संगठन को दुरुस्त करके नए सिरे से खाका खींचा। साफ संकेत दिया कि पार्टी कांग्रेस की गारंटियों को मुद्दा बनाएगी।

कार्यशाला में सात मोर्चाें, 19 प्रकोष्ठों व प्रदेश पदाधिकारियों को 2027 के विस चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। बुधवार को मोर्चाें के प्रदेश प्रभारी व जिला प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया। दोपहर बाद के सत्र में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ संवाद हुआ। वीरवार सुबह 19 प्रकोष्ठों को संयोजक व सह संयोजकों के साथ बैठक की गई। इन बैठकों में सभी को आने वाले विस चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने को कहा गया। नए लोगों को भाजपा में जोड़ने और जो रास्ता भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराने के लिए कहा गया। भाजपा के अन्य कार्यक्रमों को अपने अपने स्तर पर कराने के निर्देश दिए गए।

हर महिला की 54 हजार रुपये की कर्जदार हुई सुक्खू सरकार : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा कि तीन साल पहले झूठ, फरेब और धोखे से सत्ता में कांग्रेस ने बेरोजगार युवकों, बहनों व माताओं को बुरी तरह से ठगा। सरकार वर्तमान में हर महिला की 54 हजार रुपये की कर्जदार है। प्रदेश के 15 लाख बेरोजगार युवाओं की फौज है। पांच साल में पांच लाख रोजगार देने की बात की थी, जो संभव नहीं हो पाया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार ने डेढ़ लाख पद खत्म कर दिए। 2000 से अधिक संस्थानों को बंद किया। 28 लाख महिलाएं 1500 रुपये महीना देने का इंतजार कर रही हैं। 40 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी प्रदेश का विकास ठप है। आपदा का प्रबंधन गलत तरीके से किया गया। हजारों परिवार आज भी बेघर हैं। आपदा प्रबंधन के अंदर भाई भतीजावाद चल रहा है। इस सरकार को पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने इस कार्यशाला में तैयारी की है।

सोशल मीडिया पेज बनाकर कांग्रेस लोगों को कर रही गुमराह : टंडन
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया और आईटी पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल दुष्प्रचार में लगी है। नकारात्मक प्रभाव वाले सोशल मीडिया पेज बनाकर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। कांग्रेस जनता में विश्वास बनाने में असफल साबित हुई है। चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में मोबाइल टेक्नोलॉजी सोशल मीडिया और आईटी को एक बहुत बड़ा टूल बनाया है। कहा कि कांग्रेस के समय जब केंद्र से केंद्रीय योजना का भुगतान किया जाता था तो 75 फीसदी फंड का घोटाला किया जाता था। आज डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर के माध्यम से देश कके कोने-कोने में एक-एक रुपया लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed