फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Before getting electricity connection in houses, you will have to pay Rs 300 for inspection

Himachal News: घरों में बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण के देने होंगे 300 रुपये, अधिसूचना जारी; जानें

Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 16 May 2025 05:00 AM IST
सार

चीफ इलेक्ट्रिकल ऑफिस से घर में बिजली का कनेक्शन लेने से पहले या कभी रुटीन में निरीक्षण करवाने के लिए अधिकारी को बुलाने के लिए फीस नये सिरे से तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Before getting electricity connection in houses, you will have to pay Rs 300 for inspection
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिजली कनेक्शन लेने से पहले निरीक्षण करवाने के लिए दरों का निर्धारण कर दिया है। वीरवार को ऊर्जा विभाग ने घरेलू और औद्याेगिक उपभोक्ताओं से ली जाने वाली दरों के संबंध में अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन


ऊर्जा सचिव ने बताया कि चीफ इलेक्ट्रिकल ऑफिस से घर में बिजली का कनेक्शन लेने से पहले या कभी रुटीन में निरीक्षण करवाने के लिए अधिकारी को बुलाने के लिए फीस नये सिरे से तय की गई है। घरेलू उपभोक्ता निरीक्षण के लिए किसी अधिकारी को बुलाता है तो उसे 300 रुपये फीस देनी पड़ेगी। 20 किलोवाट तक 600 रुपये, 50 किलोवाट तक 750 रुपये, 100 किलोवाट तक 900, 400 किलोवाट तक 1500 और 750 किलोवाट तक 2400 रुपये की निरीक्षण फीस ली जाएगी। यदि कोई कारोबारी या उद्योग जनरेटर लगाना चाहता है तो उसके लिए भी निरीक्षण की फीस नए सिरे तय की है। 5 किलोवाट तक का जैनरेटर लगाने के लिए 300 रुपये और 1000 किलोवाट का जैनरेटर लगाने के लिए 4500 रुपये का निरीक्षण शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन


उद्योग या होटल ट्रांसफार्मर लगाना चाहता है तो ट्रांसफार्मर के लिए 25 किलोवाट तक 900 रुपये शुल्क लिया जाएगा। उद्योग हाईटेंशन लाइन से कनेक्शन चाहता है तो उसे 1500 रुपये तक का निरीक्षण शुल्क देना होगा। उद्योग या घर के लिए यदि 1 किलोमीटर तक बिजली की नई लाइन बिछानी हैं तो इसके निरीक्षण के लिए फीस भी अलग से तय की है। इसमें 1 किलोमीटर तक 600 और इसके बाद के हर निरीक्षण पर 900 रुपये की फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश सरकार ने डोमेन चेंज कमेटी का गठन भी कर दिया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। ऊर्जा निदेशक, प्रबंध निदेशक बिजली बोर्ड और हिमऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमेटी में सदस्य होंगे। मुख्य अभियंता ऊर्जा इसके सदस्य सचिव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed