{"_id":"68b707f08727b60738086865","slug":"himachal-assembly-notice-of-breach-of-privilege-against-mla-sudhir-sharma-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Assembly : विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Assembly : विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस
Tue, 02 Sep 2025 08:36 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:36 PM IST
सार
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुधीर शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायकों ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा है। कांग्रेस का आरोप है कि सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की छवि धूमिल करने और भ्रामक प्रचार करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया था। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यह कदम विधानसभा की परंपरा और सांविधानिक स्थिति का उल्लंघन है। उनका तर्क है कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष यह फैसला नहीं कर लेते कि पत्र को विशेषाधिकार कमेटी को भेजा जाए या नहीं, तब तक इसे सार्वजनिक करना अनुचित था। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन करार देते हुए विधानसभा अध्यक्ष से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इससे मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रामक संदेश फैलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन