फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Another prostitution racket busted in Manali two men arrested four girls rescued

हिमाचल प्रदेश: मनाली में देह व्यापार के एक और गिरोह का पर्दाफाश, दो युवक पकड़े; चार लड़कियों रेस्क्यू

Sun, 28 Dec 2025 11:16 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Dec 2025 11:16 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं और चार लड़कियों को जबरन देह व्यापार के धंधे में फंसा पाए जाने के बाद रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन
Himachal Another prostitution racket busted in Manali two men arrested four girls rescued
देह व्यापार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस ने मनाली में एक और देह व्यापार के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं और चार लड़कियों को जबरन धंधे में फंसा पाए जाने के बाद रेस्क्यू किया गया। थाना प्रभारी मनीष शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मालरोड और बाहणु पुल के आसपास गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। बाहणु पुल के पास जाल बिछाकर दोनों युवकों को दबोचा गया, जो 22 वर्षीय निक्की परमार उर्फ योगी और धर्मेंद्र सोल्की बताए गए हैं। दोनों मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। पुलिस ने लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया है और आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने कहा कि अभियान के तहत अब  तक कई गिरोह के सदस्य पकड़े जा चुके हैं और कार्रवाई लगातार जारी है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह के भीतर पकड़ा दूसरा गिरोह
पुलिस ने पर्यटन नगरी मनाली में देह व्यापार से जुड़ा दूसरा गिरोह पकड़ा है। बाहरी राज्यों से लाकर लड़कियों को इस धंधे में धकेला जा रहा है। पर्यटन सीजन के दौरान ऐसे गिरोह के सक्रिय होने की संभावना अधिक जताई जा रही है। पुलिस ने बीते रविवार को भी मालरोड में सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। मालरोड में इस तरह की सौदेबाजी से पर्यटन कारोबारियों में चिंता थी। यह गिरोह पुलिस के रडार पर है। सूत्रों के अनुसार नववर्ष पर सक्रिय हुए देह व्यापार से जुड़े लोगों को पकड़ने के लिए ही पुलिस ने यह अभियान चलाया है। इसमें और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed