{"_id":"684045f19b323efe1608e5d9","slug":"himachal-all-four-flights-to-kullu-are-packed-in-june-tourists-are-doing-advance-booking-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जून में कुल्लू के लिए चारों हवाई उड़ानें पैक, पर्यटक कर रहे एडवांस बुकिंग; टूरिज्म को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जून में कुल्लू के लिए चारों हवाई उड़ानें पैक, पर्यटक कर रहे एडवांस बुकिंग; टूरिज्म को फायदा
Thu, 05 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 05 Jun 2025 05:00 AM IST
सार
Himachal Tourism: भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के लिए चलने वाली सभी उड़ाने आजकल पैक चल रही हैं। जून में दिल्ली से भुंतर, देहरादून से भुंतर, जयपुर से भुंतर और अमृतसर से भुंतर की हवाई उड़ानें पूरी तरह से पैक हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन सीजन के लिए हवाई उड़ानों में भी सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। दिल्ली, देहरादून और जयपुर से कुल्लू-मनाली आने के लिए जहां सड़क से 10 से 15 घंटे का समय लगता है। हवाई जहाज में सवा घंटे से दो घंटे का सफर तय कर यहां पहुंच रहे हैं। समर सीजन में कुल्लू-मनाली और लाहौल की ठंडी वादियों को निहारने के लिए सैलानी हवाई सेवा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के लिए चलने वाली सभी उड़ाने आजकल पैक चल रही हैं। जून में दिल्ली से भुंतर, देहरादून से भुंतर, जयपुर से भुंतर और अमृतसर से भुंतर की हवाई उड़ानें पूरी तरह से पैक हैं। 2024 से हवाई सेवाओं का दिल्ली के अलावा देश के दूसरे शहरों के लिए किए गए विस्तार होने से घाटी में हाई प्रोफाइल सैलानियों की पहुंच अधिक हो गई है। पर्यटन कारोबारी गौतम ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश, उगम राम और प्रकाश चंद ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा के लिए हवाई सेवा मुख्य साधन है। सरकार को इसका विस्तार और भी बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
जून के लिए भुंतर हवाई अड्डे को आने वाली चारों शहरों की उड़ानों कें लिए एडवांस बुकिंग है और लगभग सभी उड़ानें पैक चल रही हैं। उनके मुताबिक चारों शहरों से हवाई जहाज के लिए अच्छी डिमांड आ रही है। - मनीश कुमार, मैनेजर एलायंस एयर।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पांच जून से शिक्षकों के तबादलों पर रोक, जानें विस्तार से
हिमाचल प्रदेश होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि दिल्ली समेत देश के दूसरे शहरों से अब भुंतर के लिए हवाई सेवाएं चल रही हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार कर देश के अन्य शहरों को भी जोड़ा जाना चाहिए। ताकि, कुल्लू-मनाली घूमने आने वाले सैलानियों को सुविधा मिल सके।