फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Accident Four youths including two brothers died in a violent bike collision in Una

Himachal Accident: ऊना में बाइकों की जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत

Mon, 17 Nov 2025 06:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 17 Nov 2025 06:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव और माता बगलामुखी मंदिर से लौट रहे दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। 

विज्ञापन
Himachal Accident Four youths including two brothers died in a violent bike collision in Una
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। हादसा उस समय हुआ जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव और माता बगलामुखी मंदिर से लौट रहे दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक सड़क पर बुरी तरह गिरकर घायल हो गए। मौके पर हलचल मच गई और राहगीरों ने तुरंत घायलों को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों ने आसब खान (19) निवासी अलोह और निखिल निवासी सेक्टर-56 चंडीगढ़ को मृत घोषित कर दिया। शेष तीन घायलों को गंभीर हालत में ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए आसब के बड़े भाई इमरान (22) ने रात करीब डेढ़ बजे और रोहन (17) पुत्र सुशील कुमार ने सोमवार दोपहर पीजीआई में दम तोड़ दिया। अमित पुत्र किरात निवासी 6414/बी सेक्टर 56 गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
हादसे में मरने वाले चारों युवक अलग-अलग जगहों से धार्मिक दर्शन कर घर लौट रहे थे। अलोह गांव के दो सगे भाई आसब और इमरान की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए हैं और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने लोगों से तेज गति में वाहन न चलाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाय से टकराकर बाइक सवार जख्मी
कलरूही चौक पर लावारिस पशु से टकराने के कारण एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात साढ़े दस बजे अंब मुबारिकपुर मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ जब कलरूही चौक के पास एक बाइक लावारिस गाय से टकरा गई। इस कारण बाइक सवार सुमित पुत्र श्रवण निवासी मधुबनी बिहार जो कि वर्तमान में दौलतपुर चौक में रहता है गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed