{"_id":"680db4ba681bf552bd000563","slug":"himachal-13-pakistanis-have-reached-himachal-with-visa-will-have-to-leave-the-state-in-three-days-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal: हिमाचल में भी वीजा लेकर पहुंचे हैं 13 पाकिस्तानी, तीन दिन में छोड़ना होगा प्रदेश; नहीं तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: हिमाचल में भी वीजा लेकर पहुंचे हैं 13 पाकिस्तानी, तीन दिन में छोड़ना होगा प्रदेश; नहीं तो कार्रवाई
Sun, 27 Apr 2025 10:08 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 27 Apr 2025 10:08 AM IST
सार
13 पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर हिमाचल घूमने या अपने रिश्तेदार को पास आए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने इन्हें 29 मई तक हिमाचल छोड़ने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के कड़े आदेशों के अनुसार हिमाचल पहुंचे पाकिस्तान के नागरिक लौटने लगे हैं। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक 13 पाकिस्तानी नागरिक वीजा लेकर हिमाचल घूमने या अपने रिश्तेदार को पास आए हैं। प्रदेश सरकार ने इन्हें 29 मई तक हिमाचल छोड़ने के लिए कहा है। गृह विभाग ने पुलिस अधीक्षकों को इस बारे में आदेश जारी कर तीन दिन में रिपोर्ट भी मांगी है। पाकिस्तान से आए ये अलग-अलग समुदाय के लोग हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गृह विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अगर निर्धारित तिथि के बाद हिमाचल में कोई पाकिस्तानी मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। जेल में भी डाला जा सकता है और जिन लोगों के पास ये ठहरे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। गृह मंत्रालय के हिमाचल सरकार को इस बाबत सख्त आदेश जारी हुए हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार और शनिवार को इस मामले को लेकर बैठक हुई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रदेश में सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे : सुक्खू
हिमाचल प्रदेश में रह रहे कश्मीरियों की सुरक्षा पुख्ता करवाने कृषि मंत्री जावेद अहमद शनिवार को शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से जम्मू-कश्मीर के मंत्री ने मुलाकात कर बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने सभी मंत्रियों को देश के कई राज्यों में भेजा है। हर राज्यों का दौरा कर हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर प्रदेश में जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा ठीक हो। इसी कड़ी में उन्हें शिमला भेजा गया है। उधर, सीएम सुक्खू ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में जम्मू-कश्मीर के कई लोग नौकरी कर रहे हैं, कुछ युवा शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर से संपर्क कर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। मंत्री जावेद अहमद ने कहा कि वह शिमला में जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों से भी मुलाकात करेंगे। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और भाईचारे तथा सद्भाव के मूल्यों में विश्वास रखते हैं। उन्होंने इस बर्बर हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश पीड़ितों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।