फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hill collapsed and trees fell on Dhali-Sanjauli bypass people fled from the spot to save their lives

Shimla News: ढली-संजौली बाईपास पर पहाड़ी दरकने से सड़क अवरुद्ध, दो घंटे तक लगा रहा जाम, बिजली भी रही गुल

Sun, 27 Apr 2025 12:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 27 Apr 2025 12:57 PM IST
सार

शनिवार शाम राजधानी शिमला के ली-संजौली बाईपास पर पहाड़ी दरकने से कई हरे पेड़ ढह गए। वहीं, सड़क पर मौजूद लोग जान बचाकर भागे। 

विज्ञापन
Hill collapsed and trees fell on Dhali-Sanjauli bypass people fled from the spot to save their lives
शिमला के ढली में हुआ भूस्खलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के ढली-संजौली बाईपास पर शनिवार शाम पहाड़ी दरक गई। इससे कई हरे पेड़ ढह गए। बिजली तार टूट गए और मलबा बाईपास सड़क पर पहुंच गया। पत्थर और मलबा सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई और गाड़ियां रोक दी गईं। सड़क पर मौजूद लोग जान बचाकर भागे। कुछ लोग गाड़ी खड़ी कर भी बाहर को दौड़े। काफी देर तक पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते बाईपास सड़क करीब 2 घंटे तक बंद रही। यहां लंबा जाम भी लग गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार एक व्यक्ति यहां प्लॉट की कटिंग कर रहा है। इस काम के लिए मौके पर जेसीबी मशीन चलाई जा रही है। गलत तरीके से की जा रही खुदाई के कारण शाम 4:00 बजे पहाड़ी दरक गई। इसका मलबा बाईपास सड़क पर पहुंच गया। गनीमत रही कि किसी को चोटें नहीं लगी। सूचना मिलते ही नगर निगम के वास्तुकार राजेश शर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्लॉट की कटिंग कर रहे भूमि मालिक से इस काम की अनुमति दिखाने को कहा गया। भूमि मालिक ने जिला प्रशासन की ओर से दी गई अनुमति वास्तुकार को दिखाई। निगम से इसने कोई अनुमति नहीं ली थी। अब इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सोमवार को इस मामले पर आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

न्यू मर्ज एरिया में शामिल है यह क्षेत्र
नगर निगम के अनुसार ढली बाईपास पर रॉयल रेजेंसी के पास का यह क्षेत्र न्यू मर्ज एरिया में शामिल है। हाल ही में सरकार ने इसे नगर निगम में शामिल किया है। यह किस वार्ड में शामिल किया गया है, अभी इस पर भी फैसला नहीं हुआ है। निगम के पास इस क्षेत्र में बने भवनों का रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही किसी भी नए काम की अनुमति भी निगम से यहां नहीं दी गई है। नगर निगम का कहना है कि अभी यहां के भवनों का रिकॉर्ड तैयार किया जाना है। अब इब यह एरिया नगर निगम में है, इसलिए भूमि मालिक को अब हर काम के लिए नगर निगम से मंजूरी लेनी पड़ेगी।

तार टूटने से बिजली रही गुल
मौके पर पहाड़ी दरकने से कई हरे पेड़ भी ढह गए हैं। साथ ही बिजली तारें टूटने से इस इलाके के कई मकानों में बिजली भी गुल हो गई है। फिलहाल मौके पर काम बंद करवा दिया है तथा बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed