फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   highcourt step to save a cow

...जब एक गाय को बचाने के लिए हाईकोर्ट ने उठाया कदम

Thu, 18 Jul 2013 12:05 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
highcourt step to save a cow

हिमाचल प्रदेश की उफनती सतलुज नदी के बीच टापू में फंसी एक गाय को बचाने में जब प्रशासन ने आंखें मूंद ली, तो हाईकोर्ट को आगे आना पड़ा।

विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट ने गाय को बचाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव को कदम उठाने के आदेश 4 जुलाई को दिए हैं। 17 जुलाई तक इन पर कोई अमल नहीं हुआ। गाय पिछले डेढ महीने से नदी के बीच बने टापू में फंसी हुई है।
विज्ञापन


टापू में प्राकृतिक घास खत्म हो गया है। नदी का पानी बढ़ रहा है और बहाव इतना तेज है कि नाव के जरिये वहां तक पहुंचा नहीं जा सकता।

रामपुर के समाजसेवी प्रेमराज भावटा और पीपल फार एनिमल संस्था के संजय बहल ने रामपुर के स्थानीय प्रशासन से मदद मांगी। जब कुछ नहीं हुआ तो ये हाईकोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने बचाने के आदेश तो दिए लेकिन मुख्य सचिव कार्यालय से कोर्ट आर्डर रेवन्यू सेक्रेटरी को मार्क हो गया।

रेवन्यू सेक्रेटरी ने इसे आगे डीसी शिमला को भेज दिया, लेकिन मदद कोई नहीं कर रहा है। दोनों याचियों ने बुधवार को अब रिविजन पिटिशन दायर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed