Hamirpur Student Death In PG: पापा, डॉक्टर बनकर हर सैलरी आपको दूंगा... बुधवार को था आर्यव का जन्मदिन
बिलासपुर जिले के हटवाड़ गांव के आर्यव की रविवार रात को हमीरपुर में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ नीट की कोचिंग भी ले रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टर बनने का सपना संजोए हटवाड़ गांव के आर्यव ने नौकरी लगने पर पिता के हाथ में पहली तनख्वाह देने का वादा किया था। उसमें डॉक्टर बनने का इतना जुनून था कि इस साल ग्यारहवीं कक्षा पास करने के बाद से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। वह बारहवीं कक्षा की पढ़ाई के साथ नीट की कोचिंग भी ले रहा था। कोचिंग सेंटर में हो रहे टेस्ट में भी वह अच्छे नंबर ले रहा था। लेकिन माता-पिता का बेटे के डॉक्टर बनने का सपना पलभर में ही टूट गया।
रविवार रात को हमीरपुर में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि तीसरी मंजिल से गिरकर उसकी मौत हुई। वहीं, परिजन इस मामले को हत्या करार देते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। आर्यव के पिता सुनील कुमार के अनुसार उनका बेटा बहुत मेहनती था। कहता था कि 20 या 21 साल की आयु में वह डॉक्टर बनकर कमाने लग जाएगा। डॉक्टर बनकर अपनी हर तनख्वाह पिता के पास देने का वादा करता था। आर्यव का बुधवार को जन्मदिन था। सोमवार को उसने घर आना था। घर में पूजा-पाठ होनी थी। लेकिन सोमवार को आर्यव तो नहीं पहुंचा, लेकिन उसकी मौत की दुख भरी खबर घर पहुंची। आर्यव ने दो दिन पहले पिता को फोन कर पैसे मांगे थे। उसने कहा था कि जन्मदिन के मौके पर दोस्तों को पार्टी देनी है।
पिता ने भी दो हजार रुपये भेजे थे। आर्यव पढ़ाई में अव्वल रहा है। नीट की तैयारी के दौरान अकसर कोचिंग सेंटर में टेस्ट हुआ करते थे, उनमें बेहतर अंक लेता था। हाल ही में कोचिंग सेंटर में हुए टेस्टों में भी उसने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए। आर्यव के पिता सुनील कुमार का टेंट हाउस हैं। आर्यव की छोटी बहन सातवीं कक्षा में पढ़ती है।
पिता सुनील के मुताबिक आर्यव ने रविवार को घर फोन किया था, तब उसने कहा था कि उसे मारने की धमकी दी जा रही है। 13 सेकंड बात होने पर एकाएक फोन कट गया, जिसके बाद फोन बंद हो गया। सोमवार सुबह बेटे की मौत का समाचार मिला।