{"_id":"68f751d681eb96de7a0b7058","slug":"hamirpur-news-sushil-kumar-of-paniyala-village-suddenly-felt-dizzy-while-on-duty-died-during-treatment-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पनियाला गांव के सुशील कुमार को ड्यूटी के दौरान अचानक आया चक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पनियाला गांव के सुशील कुमार को ड्यूटी के दौरान अचानक आया चक्कर, इलाज के दौरान मौत
Tue, 21 Oct 2025 03:15 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 21 Oct 2025 03:15 PM IST
सार
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत देई का नौण के गांव पनियाला के सुशील कुमार की ड्यूटी के दौरान अचानक चक्कर आने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। सुशील कुमार 2008 को 13 डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुशील कुमार (फाइल फोटो/सुशील कुमार के परिजन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के तहत ग्राम पंचायत देई का नोण के गांव पनियाला के सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से देहांत हो गया। सुनील कुमार सेना में 13 रेजीमेंट में बतौर नाइक अपनी सेवाएं दे रहा था। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार सहजाबाद में ड्यूटी कर रहा था कि सुबह चार बजे अचानक उसे चक्कर आया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे कमांडो अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
सोमवार शाम को करीब सात बजे उसका देहांत हो गया। उसका पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। सुशील कुमार के घर में पत्नी व एक बेटा व बेटी है। बेटा आठवीं तथा बेटी छठी कक्षा की छात्रा है। सुशील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ से चंडीगढ़ विमान के माध्यम से तथा उसके आगे एंबुलेंस से पैतृक गांव तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशील कुमार के भाई तिलक ने बताया कि सुशील कुमार कुछ दिन पहले ही अपने घर पर आया था। उन्होंने बताया कि सुशील कुमार की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अपने परिवार में सुशील कुमार ही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसका बेटा तथा बेटी अभी छोटे हैं। पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने बताया कि माता को बिछड़े हुए अभी दस वर्ष का अंतराल भी पूरा नहीं हुआ है कि अब उन्होंने अपने भाई को भी खो दिया है।
सुशील कुमार को पहले इस तरह की कोई बीमारी नहीं थी। परिजन अब मृतक सुशील के पार्थिव शरीर का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं तथा आस पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधाने के लिए घर पहुंच रहे हैं। करीब 20 दिन पहले घर से गए सुशील कुमार के देहांत की खबर मिलेगी किसी ने यह सपने में भी नहीं सोचा था। तिलक की मानें तो बुधवार को दोपहर 12 बजे तक उसका पार्थिव शव घर पहुंच जाएगा।