{"_id":"6159a3b58ebc3e69c76de8ef","slug":"youth-should-come-forward-to-take-the-country-towards-a-new-direction-anurag-hamirpur-hp-news-sml385970283","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को नई दिशा की ओर ले जाने के लिए आगे आएं युवा : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को नई दिशा की ओर ले जाने के लिए आगे आएं युवा : अनुराग
विज्ञापन
जोलसप्पड़ पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री का हार पहनाकर स्वागत करते पंचायत प्रतिनिधि व एचआरटीसी उपा?
- फोटो : Hamirpur-HP
टौणी देवी (हमीरपुर)। महक उठा सारा चमन, दिशाएं यह गाती हैं दिलों को जीतने वाले धूमल के लाल आए हैं, सुना है आज महफिल में मेरे अनुराग आए हैं। इन लफ्जों को गीतों में पिरोकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का सुजानपुर भाजपा मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अनुराग ने रविवार को सुजानपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल की ओर से टौणी देवी में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज जहां भी देश के किसी भी जिले में चला जाऊं, वहां कोई न कोई मुझे ऐसा मिल ही जाता है जिसने मेरे साथ लाठी खाई हो, पानी की बौछारें सही हों और आंदोलन किया हो।
यह सब उस समय की बात है जब कांग्रेस राज में देश खोखला हो रहा था और भाजपा युवा मोर्चा सड़कों पर आंदोलन कर रहा था। आज वे युवा साथी मुझे मिलते हैं तो मुझे एहसास होता है कि कैसे हम सबने युवाओं की ताकत बढ़ाई है। इसका अर्थ यह नहीं है कि आप सबको भी लाठी ही खानी है। हम सबको मिलकर देश को एक नई दिशा में लेकर जाना है। युवा कोई एक क्षेत्र ऐसा चुनें जिसमें आप बदलाव लाना चाहते हैं। आप सभी को रोजगार एवं नौकरी की भी चिंता होगी, लेकिन हम सभी को देश की चिंता भी करनी होगी।
युवा मोर्चा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने मोर्चा की ताकत बढ़ाते हुए नए युवाओं को अपने साथ जोड़ कर भाजपा को सशक्त करने का काम किया है। खेल महाकुंभ में 66 हजार के करीब युवा खिलाड़ी वर्ग ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया था। हमारी आदत रही है कि नेकी कर और कुएं में डाल। इसके विपरीत झूठ बोलने वाले पट्टिकाओं के नाम तक बदलते गए। सुजानपुर को एक बार फिर से विकास पथ पर अग्रसर करना है।
विज्ञापन
हमें अपने युवाओं को नशे से बचाने की आवश्यकता है और वह जागरूकता से ही होगा। 1998 में प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री कार्यकाल में टौणी देवी से सुजानपुर की तरफ सड़कों का नाम तक नहीं था और मात्र पांच वर्षों में धूमल सरकार ने जो करके दिखाया, वह दशकों से नहीं हो सका था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
देश में सबसे पहले प्लास्टिक हटाने का कार्य धूमल ने किया
दिलचस्प बात यह रही कि मंच से संबोधन के दौरान अनुराग ठाकुर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने ही मंच का उदाहरण दे दिया कि उनके सामने ही प्लास्टिक की बोतलें पड़ी हुई हैं, जो आगे उठाई जाएंगी और न जाने कहां पर फेंकी जाएंगी। इससे स्वच्छता को ग्रहण लगता है। क्योंकि प्लास्टिक कभी गलता नहीं है और भूमि को नुकसान पहुंचाता है।
केंद्र सरकार की ओर से एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और उसमें लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि प्लास्टिक और कूड़ा गांव-गांव व पंचायत से एकत्रित किया जाएगा। भारत को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया जाएगा। देश में सबसे पहले प्लास्टिक हटाने का कार्य किसी ने आरंभ किया था तो उस शख्स का नाम है प्रेम कुमार धूमल। मैं यह नहीं कहता कि आप बलिदान दो, लेकिन आप देश निर्माण में योगदान अवश्य दो।