{"_id":"5efcaece8ebc3e433c61376f","slug":"youth-resitered-their-name-hamirpur-hp-news-sml337167538","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल रजिस्टर में पंजीकरण करवाएं कुशल युवा : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्किल रजिस्टर में पंजीकरण करवाएं कुशल युवा : उपायुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना संकट के कारण बाहरी राज्यों में अपना रोजगार एवं व्यवसाय छोड़कर घर लौटे पढ़े-लिखे तथा विभिन्न क्षेत्रों में कुशल युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से पहल की है। इसके लिए युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण आरंभ किया गया है।
उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हमीरपुर जिले में भी युवाओं को बड़े पैमाने पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक युवा ऑनलाइन लिंक-स्किल रजिस्टर डॉट एचपी डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
अभी तक जिले के 2,903 युवा स्किल रजिस्टर पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें से 100 से अधिक पढ़े-लिखे युवाओं को बड़ी कंपनियों में रोजगार के प्रस्ताव भी मिल चुके हैं। मीणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अलावा जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय को भी इस दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेट हेल्पलाइन नंबर 0177-2623383 पर भी युवा महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।