{"_id":"5dc8502b8ebc3e5b3c467aa9","slug":"youth-died-in-car-accident-hamirpur-hp-news-sml313720477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहणी में पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
बोहणी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते बोहणी गांव में सड़क हादसे में कार चालक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर पुलिस हादसे के कारणों की तफ्तीश कर रही है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कार सवार युवक लंबलू से हमीरपुर की ओर जा रहा था। बोहणी के पास युवक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई और साथ लगते खेत में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नितिन कुमार उर्फ रोली (24) निवासी गांव खनेऊ डाकघर लंबलू तहसील और जिला हमीरपुर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे लंबलू से हमीरपुर की ओर जा रहा था। बोहणी के पास वह कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। हादसे में चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने बीटेक की थी और कुछ समय से अपने चाचा की दुकान संभाल रहा था। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामला दर्जकर कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।