{"_id":"62950a6378504c7616435956","slug":"youth-congress-s-gradual-fast-ends-on-15th-day-hamirpur-hp-news-sml4105654159","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन 15वें दिन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस का क्रमिक अनशन 15वें दिन समाप्त
विज्ञापन
पुलिस भर्ती मामले को लेकर उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते कांग्रेसी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। पुलिस पेपर लीक भर्ती मामले को लेकर युवा कांग्रेस हमीरपुर की क्रमिक भूख हड़ताल सोमवार को 15वें दिन खत्म हो गई। मिनी सचिवालय के बाहर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।
लखनपाल ने कहा कि युवा कांग्रेस और कांग्रेस हिमाचल के सौहार्द को खराब नहीं करना चाहती है। हम नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रदेश का सौहार्दपूर्ण वातावरण खराब हो, इसलिए युवा कांग्रेस ने क्रमिक अनशन को समाप्त कर दिया है। विधायक ने कहा कि यह भी कटु सत्य है कि प्रदेश में जब भी प्रधानमंत्री का दौरा हुआ है, तब-तब प्रदेश के लोगों को निराशा ही हाथ में लगी है। प्रदेश के 74,000 युवाओं के साथ जो कुठाराघात हुआ है।
पात्र युवाओं को दरकिनार कर सरेआम नौकरियों को बेचने वाले लोग सलाखों के पीछे होने चाहिए। प्रधानमंत्री शिमला आ रहे हैं और सीबीआई उनके अधिकार क्षेत्र में आती है। युवा कांग्रेस की मांग कि प्रधानमंत्री तुरंत हस्तक्षेप करें और सीबीआई को निर्धारित समय अवधि के अंदर इस जांच को पूरा करने के लिए आदेश दिए जाएं। युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को जिलाधीश के माध्यम से इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा और भूख हड़ताल के दौरान करवाए गए हस्ताक्षर अभियान की शीट भी भेजी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश रानी, हमीरपुर युवा कांग्रेस प्रभारी अखिल अग्निहोत्री, डॉ. चंदन राणा, सुक्रांत भाटिया, अश्वनी कुमार, टोनी ठाकुर, मोहित शास्त्री, पंकज मिन्हास, विकास लट्ठ, रितेश चौहान, सुमित ठाकुर, सन्नी खान और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।