फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth conference organized in Chamiyana

चमियाणा में युवा सम्मेलन आयोजित

Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth conference organized in Chamiyana
चमियाणा में युवा सम्मेलन में युवाओं को संबोधित करते विधायक राजेंद्र राणा। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानुपर के चमियाणा मैदान में विधायक राजेंद्र राणा ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर युवा सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि चमियाणा मैदान में उमड़े जनसमूह और युवाओं की फौज का उत्साह बता रहा है कि सुजानपुर आने वाले वक्त में फिर नया इतिहास रचने को बेताब है। राणा ने कहा कि कांग्रेस का 2012 से 2017 तक के कार्यकाल का वह दौर याद आ रहा है कि जब जिसने जो कहा वह किया। जो चाहा वह पाया। राणा ने कहा कि दुर्भाग्य है कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने व्यक्तिगत खुन्नस में सुजानपुर के विकास को रोकने में पूरी ताकत झोंक दी है। विकास रोकने का काला कीर्तिमान स्थापित कर बीजेपी ने सुजानपुर से बहुत बड़ा दगा किया है। जिसकी सजा सुजानपुर की जनता वक्त आने पर जरूर देगी। राणा ने कहा कि सुजानपुर बीजेपी का यूनिट अपने ही मुख्यमंत्री को चार सालों तक सुजानपुर का दौरा करवाने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि रेल के नाम पर ठगने वालों के बस में हमीरपुर में रेल पहुंचाना नहीं है। बीजेपी के लोग सिर्फ चुनाव के वक्त रेल लाने का वायदा करते हैं और फिर दिल्ली जाकर उस वायदे को भूल जाते हैं। लेकिन अब जनता सब जान चुकी है और अब झूठे व जुमले वालों की सरकार को चलता करने का पूरा मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के दिन गिनती के : अभिषेक
कांग्रेस सोशल मीडिया के चयेरमैन अभिषेक राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उपचुनावों में अपने इरादे साफ कर चुकी है। उपचुनावों में चार सीटों पर मिली करारी हार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश की जनता के मनों में बीजेपी की भ्रष्ट, नाकाम और झूठी सरकार के प्रति भारी गुस्सा है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed