फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth beware of drug

युवा नशे से बचें और बाकी लोगों को भी बचाएं : अर्जित ठाकुर

Thu, 27 Feb 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आर्मी क्लब हमीरपुर और जय भीम युवा संगठन समिति हमीरपुर ने वीरवार को हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन हमीरपुर के परिसर में खंडस्तरीय आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी अर्जित अर्जित सेन ठाकुर रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी के प्रधानाचार्य तथा राष्ट्रीय समाजसेवी डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने की। एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि हमें युवाओं को जागरूक करने की नितांत आवश्यकता है। युवा देश का वर्तमान भी है और भविष्य भी, ऐसे में अगर युवा अपने अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जागरूक हैं तो उस देश की उन्नति को कोई भी रोक नहीं सकता। ऐसे में युवाओं को जहां अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। वहीं, लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भी और महत्वपूर्ण लक्ष्यों को लगातार स्थापित करते रहना चाहिए। युवाओं को नशे से बचना चाहिए तथा बाकी लोगों को भी इस नशे की लत से बचाने का प्रयास करना चाहिए। डॉ. भाटिया ने बताया कि इस वक्त देश में युवाओं की संख्या 60 करोड़ से अधिक है। आज समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, नशा, कन्या भ्रूण हत्या तथा अस्पृश्यता का समूल विनाश भारत को महान बना सकता है। कार्यक्रम को हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्य डॉक्टर शिवाली राणा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंचायती राज विभाग के पंचायत इंस्पेक्टर शम्मी कुमार, जय भीम युवा मंडल अणु हमीरपुर के महासचिव सफल डोगरा तथा चुन्नीलाल, आर्मी क्लब प्रधान शुभम विशाल तथा आनंद नायक समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed