फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   You can make a career by participating in river rafting: Ravi

रिवर राफ्टिंग में भाग लेकर बना सकते हैं कॅरियर : रवि

Tue, 05 Oct 2021 08:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
You can make a career by participating in river rafting: Ravi
नादौन के पत्तन बाजार पर स्वच्छता अभियान में भाग लेते एनएसएस के स्वयंसेवी। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नादौन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने मंगलवार को अखिल भारतीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता स्थल ब्यास नदी तथा पत्तन बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक के पॉलिथीन बैग और कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी सुशील शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्रस्तरीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के बारे में भी अवगत करवाया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को इस प्रतियोगिता में कॅरियर बनाने का सुझाव भी दिया। जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान ने स्वयंसेवकों को कहा कि इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना आईटीबीपी सहित करीब 30 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पांच टीमें महिलाओं की भी हैं। जिला अधिकारी ने 25 स्वयंसेवकों को निशुल्क रिवर राफ्टिंग देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वयंसेवियों में रिभू, सूरज, आयूष, आदित्य, समीर, आनंद, चिराग, काव्य, अक्षय, अभिषेक, सौरव, अमित, नवदीप, सुशांत, नितिन, मोहित, रितेश, सुनील, रितेश, नितेश, आदित्य, केतन, गौरव साहिल, आर्यन मौजूद रहे। शिक्षकों में सुशील कुमार जोगेंद्र चौधरी अमन मिन्हास सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed