{"_id":"5ddd21228ebc3e54ce70342a","slug":"written-consitution-is-a-granth-hamirpur-hp-news-sml3154916156","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में हमारा संविधान सबसे बड़ा ग्रंथ : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
कामगार जन कल्याण बोर्ड के तहत पूर्व मुख्यमंत्री धूमल कामगारों को सोलर लैंप वितरित करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में मंगलवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पटनौण पंचायत में संविधान दिवस मनाया गया। जनता को संबोधित करते धूमल ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान लिखा गया था। इसे 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। पिछले 70 वर्षों से हम इसी संविधान के अंतर्गत काम कर रहे हैं। अगर देश में आज कोई ग्रंथ सबसे बड़ा है तो वह हमारा संविधान है। जिसके तहत पूरे देश की हर व्यवस्था काम करती है। उन्होंने कहा कि आज हर गरीब और बीपीएल परिवार आयुष्मान से जुड़कर 5 लाख तक का इलाज मुफ्त करवा रहा है।
विज्ञापन
यह भाजपा का संकल्प है जिसे अटल बिहारी वाजपेयी के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। धूमल ने जनता को सचेत किया कि कामगार जन कल्याण बोर्ड के तहत जो भी सामान आपको मिल रहा है, वह सीधा केंद्र सरकार के तहत मिल रहा है। कुछ गलत लोग मिथ्या प्रचार कर जनता को बहला-फुसलाकर उन्हीं से पैसे लूट रहे हैं। अन्य पार्टियां आप से 400 रुपये लेकर फॉर्म भरती हैं, वह मात्र 10 रुपये फीस देकर आप भर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में कामगार जन कल्याण बोर्ड ने पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से कामगार बोर्ड में रजिस्टर्ड लोगों को सोलर लैंप, इंडक्शन चूल्हा और साइकिलें वितरित कीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, कैप्टन रंजीत सिंह, सुखदेव ठाकुर, महामंत्री अनिल शामा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सुमन चौहान, कामगार बोर्ड के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा, अर्चना चौहान, वीरेंद्र विक्की, सुभाष चंद्र और प्यार चंद और भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।