फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Workers staged a protest demanding 125 days of employment.

Hamirpur (Himachal) News: 125 दिन रोजगार की मांग के लिए मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Workers staged a protest demanding 125 days of employment.
रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा मजदूर सीटू के बैनर तले रैली निकालते हुए। स्रोत : जागरूक पाठक
सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायतों में विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन के तहत काम शुरू करने और जॉब कार्ड धारकों को 125 दिन का रोजगार देने की मांग के लिए सीटू से संबंधित निर्माण मजदूरों ने मंगलवार को सुजानपुर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद बाजार में रैली निकाली और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने पंचायतों में रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ ठेके पर करवाए जा रहे कार्यों का विरोध किया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि आवेदन करने वाले सभी जॉब कार्ड धारकों को निर्धारित रोजगार उपलब्ध करवाया जाए। बीडीओ ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि पंचायत सचिवों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए लिखित निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, जिला सचिव जोगिंदर कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार और प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि मजदूरों को रोजगार देने के बजाय मशीनों और ठेकेदारों से काम करवाया जा रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार की प्रस्तावित चार श्रम संहिताओं को मजदूर विरोधी बताते हुए इनके खिलाफ आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि श्रम संहिताओं के विरोध में एक और दो दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महापड़ाव में सुजानपुर ब्लॉक से 50 मजदूर भाग लेंगे।
इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed