{"_id":"660fe76f1c56e566df01731b","slug":"work-on-setting-up-model-nurseries-started-in-32-forest-circles-across-the-state-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-125049-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रदेशभर के 32 वन सर्कलों में मॉडल नर्सरी स्थापित करने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रदेशभर के 32 वन सर्कलों में मॉडल नर्सरी स्थापित करने का कार्य शुरू
विज्ञापन
प्रत्येक नर्सरी के लिए कैंपा के माध्यम से जारी होगी 46-46 लाख की राशि
प्रथम किस्त के तौर पर 32 वन सर्कलों को 10-10 लाख रुपये का बजट हुआ है जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। प्रदेशभर के 32 वन सर्कलों में मॉडल नर्सरी स्थापित करने का कार्य शुरू हो गया है। भारतीय वन अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून के तहत हिमालयन रेंज में इन मॉडल नर्सरियों को स्थापित करवाया जा रहा है। नर्सरियों को स्थापित करने के लिए कैंपा (प्रतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) के माध्यम से प्रत्येक नर्सरी को 46-46 लाख रुपये का बजट प्रदान किया गया है। वन सर्कल हमीरपुर के तहत सर्वे के आधार पर निर्मित होने वाली वन रेंज नादौन की बीट रंगस में मॉडल नर्सरी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्धारित मापदंडों के अनुसार मॉडल नर्सरी के लिए एक हेक्टेयर भूमि सर्वे के बाद ही नर्सरियों का चयन किया गया है। नर्सरी स्थापित करने के लिए प्रथम चरण में विभाग के पास 10 लाख रुपये का बजट आ चुका है। इसी के तहत रंगस वन बीट की बरसों पुरानी कोहलड़ी नाले के साथ स्थित नर्सरी को मॉडल नर्सरी का रूप प्रदान किया जा रहा है। वन विभाग के वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि विभाग को मॉडल नर्सरी का निर्माण करने के लिए पहली किस्त 10 लाख रुपये की प्राप्त हो चुकी है, उसी के तहत ही नर्सरी के आसपास कटिंग का कार्य, ड्राई स्टोन स्ट्रक्चर, रिटेनिंग वाल व पाइप फिटिंग आदि का कार्य पूरा होने वाला है। इसके लिए बाकायदा विभाग नौ लाख 99 हजार सौ रुपये की धन राशि व्यय कर चुका है। अब अगली किस्त मिलते ही डंगे, वाटर स्टोरेज टैंक व अन्य सभी दिशा निर्देशों के तहत कार्यों को करवाया जाएगा ताकि अति शीघ्र मॉडल नर्सरी का निर्माण किया जाए।
बाक्स:
भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद की ओर से ट्रायल बेस पर हिमाचल प्रदेश में ही रोल मॉडल के तौर पर मॉडल नर्सरियों का निर्माण करने की एक योजना बनाई है। उसके तहत वन सर्कल हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, नाहन, रामपुर, सोलन, शमशी व आरएंडटी सुंदरनगर कुल 32 वन सर्कलों में एक एक मॉडल नर्सरी का निर्माण करना प्रस्तावित है। निर्माण कार्य की देखरेख वन विभाग ही करेगा और तकनीकी तौर पर हिमालय वन अनुसंधान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।