फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women's Mandal Nakhred Munshiyan first in tug of war competition

Hamirpur (Himachal) News: रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल नखरेड़ मुंशियां प्रथम

Sun, 05 Oct 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Women's Mandal Nakhred Munshiyan first in tug of war competition
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा ग्राम पंचायत टिब्बी के नखरेड़ मुंशियां मैदान में आयोजित रस्साकसी - फोटो : udhampur news
सुजानपुर (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत टिब्बी के नखरेड़ मुंशियां मैदान में महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान रस्साकशी में महिला मंडल नखरेड़ मुंशियां ने पहला स्थान स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, महिला मंडल री ने द्वितीय और महिला मंडल भुगधार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार, रिले रेस में महिला मंडल री प्रथम, महिला मंडल घुहल द्वितीय और महिला मंडल पनियाला तृतीय स्थान पर रहा। थ्री लेग रेस में महिला मंडल री प्रथम, महिला मंडल मियाना व करोट द्वितीय, महिला मंडल सूल और नखरेड़ मुंशियां तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 10 पंचायतों की करीब 25 महिला मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें महिलाओं ने रस्साकशी, रिले रेस, थ्री लेग रेस जैसी प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मुख्य अतिथि राजेंद्र राणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं। संस्था के चेयरमैन अभिषेक राणा ने कहा कि महिला मंडलों के लिए इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजमर्रा की जिंदगी से कुछ पल अपने लिए भी निकालने का मौका देना था।

प्रतियोगिता में विजेता महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई, जिसमें प्रथम स्थान पर 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 6 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले महिला मंडल को 4 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed