{"_id":"5d93920a8ebc3e93cf6577d7","slug":"women-police-thana-shifted-hamirpur-hp-news-sml3095306160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन से शहर में शिफ्ट होगा महिला थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन से शहर में शिफ्ट होगा महिला थाना
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का से महिला थाना अब हमीरपुर शहर में शिफ्ट होगा। जिला मुख्यालय में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कार्यालय की धरातल मंजिल में यह महिला थाना खुलेेगा। इस खाली भवन में पूर्व में लोक निर्माण विभाग का एक्सईएन कार्यालय चलता था। लेकिन, वर्ष 2015 में लोनिवि का एक्सईएन कार्यालय यहां से अपने भवन में शिफ्ट कर दिया गया। जिसके बाद यह भवन खाली चल रहा है। वहीं, शहर से करीब दो ढाई किलोमीटर दूर दोसड़का पुलिस लाइन में खुले महिला थाना में पीड़ित पक्ष को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
महिलाओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने अब शहर में खाली भवन की तलाश कर ली है। महिला थाना को इस खाली भवन में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से फाइल शिमला स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में चली गई है। डीजीपी कार्यालय से मंजूरी मिलते ही महिला थाना अब शहर में होगा। शहर में थाना खुलने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। चूंकि, अधिकतर पीड़ित महिलाएं पहले उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही पहुंचती हैं, जहां से उन्हें दोसड़का स्थित महिला थाना भेजा जाता रहा है। अब शहर में महिला थाना होने से पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त समेत कई बड़े अधिकारी महिला थाना का निरीक्षण भी कर सकेंगे। वहीं, बस स्टैंड और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी महिला थाना काफी नजदीक होगा। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि महिला पुलिस थाने को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग की धरातल मंजिल में खोलने की प्रक्रिया शुरू है। शीघ्र ही डीजीपी कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इसे यहां खोला जाएगा।