{"_id":"5f36d3f98ebc3e3d0c710886","slug":"women-died-to-eat-poison-hamirpur-hp-news-sml3417633115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर दी जान
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक अनीता कुमारी (26) पत्नी सुशील कुमार गांव भकरेड़ी डाकघर और तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उसे गंभीर स्थिति में भोरंज अस्पताल में उपचार के लिए लाए।
जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला अपने पीछे पति और एक लड़के को छोड़ गई है। महिला अपने पति व बच्चे के साथ अलग रहती थी। इस बारे में एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी ने बताया कि महिला के जहरीला पदार्थ खाने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाते समय मौत हो गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।