फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women died in suspact condition

डुगाड़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
सलौनी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत के डुगाड़ गांव की एक महिला की वीरवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह 3:30 बजे महिला रेशमा देवी (38) पत्नी संदीप कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई और परिजन उसे बड़सर सिविल अस्पताल ले आए। जहां महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने इसकी सूचना कुल्हेड़ा पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना तुरंत बिझड़ी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मौके पर आकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों से पूछताछ की। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। महिला के दो बच्चे हैं। जिनमें बड़ी बेटी जमा दो और बेटा जमा एक कक्षा में पढ़ते हैं। महिला की आकस्मिक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। उधर, महिला के मायका पक्ष ने भी पुलिस में अपने बयान दर्ज करवाए हैं और घटना की जांच की मांग की है। डीएसपी ने बताया कि महिला के मायके वालों ने उनकी बेटी की मौत की गहनता से जांच करने की बात अपने बयान में कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed