{"_id":"5ea9a8148ebc3e90807fd297","slug":"without-mask-no-meterial-distributed-hamirpur-hp-news-sml331668468","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहनने वाले ग्राहक को न दें कोई भी सामान: रेणू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने वाले ग्राहक को न दें कोई भी सामान: रेणू
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
नादौन में कानून व्यवस्था का जायजा लेतीं डीएसपी रेणू शर्मा।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल के नादौन बाजार में अब हर दुकानदार को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई ग्राहक बिना मास्क लगाए उनकी दुकान पर आता है तो उसे समान न दिया जाए। इसके लिए दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर एक चेतावनी बोर्ड भी लगाना आवश्यक होगा। नादौन में औचक निरीक्षण के लिए आई डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा ने दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए लॉकडाउन नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि दुकानदारों के लिए नो मास्क नो सेल अभियान आरंभ किया गया है। जिसमें यदि कोई ग्राहक बिना मास्क लगाकर सामान लेने के लिए आता है तो उसे दुकानदार कोई सामान न दें। पहले उसे मास्क लगाने की हिदायत दें। शर्मा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
इससे पूर्व शर्मा ने सुबह सवेरे नादौन अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर मसेह खड्ड के पास लगे नाके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण राणा भी उनके साथ रहे। उसके बाद उन्होंने शहर के सभी बाजारों में पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दुकानदारों को नो मास्क नो सेल के बारे में सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस नियम की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शर्मा ने बताया कि शहर में इंद्रपाल चौक से लेबर चौक तक स्थानीय बाजारों को वाहन मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया है, जिस कारण सुबह कर्फ्यू में ढील के दौरान इस क्षेत्र में स्थानीय वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध होगा और इसके लिए गुरुद्वारा वाले रास्ते पर वैकल्पिक यातायात की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कांगड़ा व हमीरपुर की ओर जाने वाले बाहर से आ रहे वाहनों को सीधे ही जाने दिया जाएगा। केवल नादौन आने वाले लोगों को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।