{"_id":"629ba564f4761452e2080f57","slug":"wife-assaulted-while-intoxicated-arrested-hamirpur-hp-news-sml411089493","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी से की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत्त होकर पत्नी से की मारपीट, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ की पनियाली पंचायत के कड़दोह गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मारपीट की है। बेटी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करवाया। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति का शराब के नशे में होना पाया गया है
रघुवीर सिंह ने शनिवार दिन में अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया। शराब के नशे में धुत्त होकर उसने अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। पत्नी को पीटने लगा तो उसकी बेटी ने गलोड़ पुलिस चौकी में फोन किया। हेड कांस्टेबल राकेश कुमार शर्मा की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर गलोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां पर उसका मेडिकल करवाया गया। हेड कांस्टेबल राकेश शर्मा ने बताया कि पहले भी पुलिस को इस व्यक्ति की शिकायतें मिली थी। पुलिस ने उसे हुड़दंग मचाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
---