{"_id":"6a215a8fc7363ffb790c800c","slug":"welfare-board-helped-in-the-marriage-of-the-labourer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-195874-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: श्रमिक की शादी के लिए कल्याण बोर्ड ने की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: श्रमिक की शादी के लिए कल्याण बोर्ड ने की मदद
विज्ञापन
योजना के तहत शादी के लिए दी 51,000 रुपये की राशि
श्रमिकों के लिए 13 कल्याणकारी योजनाएं चला रहा कल्याण बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव मयाणा के युवा श्रमिक अक्षय कुमार के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह अनुदान योजना काफी मददगार साबित हुई है। अक्षय कुमार सतलुज जल बिजली निगम की निर्माणाधीन धौलासिद्ध जल बिजली परियोजना में कार्यरत है। इस परियोजना में कार्य करते-करते अक्षय कुमार को चार वर्ष हो गए और उनकी शादी की बात भी चल रही थी। इस दौरान अक्षय कुमार को शादी के खर्च की काफी चिंता हो रही थी, क्योंकि उनके घर में आय का कोई अन्य बड़ा साधन ही नहीं था। इन परिस्थितियों में अक्षय की शादी को धूमधाम से करना काफी मुश्किल लग रहा था। प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अक्षय कुमार के लिए एक बार फिर काफी मददगार साबित हुआ।
बोर्ड की विवाह अनुदान योजना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अक्षय की शादी धूमधाम से करने का निर्णय लिया। उन्हें बोर्ड की ओर से 51 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। अक्षय कुमार ने कहा कि बोर्ड की 13 कल्याणकारी योजनाएं श्रमिकों और उनके परिजनों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि गत वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कामगारों को कुल 7,47,57,793 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश भर के कामगारों के लिए 211.47 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट मंजूर किया है, जिससे हजारों पात्र एवं जरूरतमंद कामगार लाभान्वित होंगे।