{"_id":"63ee77a8009fd615360ca8a4","slug":"we-have-the-leadership-that-will-bend-the-world-dhumal-hamirpur-hp-news-c-19-1-62171-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले, दुनिया को झुकाने वाला नेतृत्व हमारे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री धूमल बोले, दुनिया को झुकाने वाला नेतृत्व हमारे पास
Fri, 17 Feb 2023 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय आस युवा संसद का शुभारंभ करते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल।
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए और सौभाग्य से हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मौजूद है। उन्होंने कहा कि जी-20 की जो बैठक पिछली बार हुई थी, उसमें सब ने देखा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उनके पीछे-पीछे जाते हैं। पूर्व सीएम नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की ओर से तृषा बीएड कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय आस युवा संसद में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बहुत बड़ा परिवर्तन वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति दुनिया के दृष्टिकोण में आया है और यह सब इस कारण हुआ है कि हमारे पास एक शानदार नेतृत्व मौजूद है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करने का मौका इस बार भारत को मिला है जो हमारे लिए गर्व की बात है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रति दृष्टिकोण में इतना बड़ा परिवर्तन नेतृत्व की वजह से ही आया है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक सेमसन मसीह ने कहा कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के गुण विकसित करना है। उन्हें अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान करने में सक्षम बनाना है। कार्यक्रम में एनएसएस के अधिकारी डॉ. उत्तम शर्मा ने जिले की अनूठी संस्कृति एवं जी20 प्रेसीडेंसी के बारे में बताया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी दीपमाला, तृषा कॉलेज सोसाइटी के प्रधान एनके शर्मा, तृषा कॉलेज के सचिव राजीव, तृषा कॉलेज की प्राचार्य जयश्री, लेखा पाल विजय कुमार भारद्वाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।