फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   water

ब्यास नदी में मृत मवेशी को नोंच रहे कुत्ते, आईपीएच कर रहा दूषित पेयजल की आपूर्ति

Mon, 30 Sep 2019 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ सटी ब्यास नदी में पड़ा एक गोवंश का शव नदी में प्रदूषण फैला रहा है। प्रसिद्ध ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थल ध्यानु भक्त की पावन समाधि तथा पीर बाबा ख्वाजा की दरगाह के समीप नदी में पड़े मवेशी के शव को करीब एक दर्जन कुत्ते नोंच रहे हैं। नदी के इस भाग पर कई पेयजल योजनाएं हैं। जिनसे हमीरपुर की नादौन, बड़सर और कांगड़ा जिला के देहरा परागपुर को पानी सप्लाई होती है। ऐसे में घरों में सप्लाई किए जाने वाले पानी से भी जल जनित बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

सैर करने वाले लोग बदबू के कारण नाक पर रुमाल रखकर गुजरते हुए स्थानीय प्रशासन को कोस रहे हैं। वहीं पीर बाबा ख्वाजा की दरगाह पर माथा टेकने वालों को भी गोवंश के इस शव को देखकर धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस स्थिति का शीघ्र समाधान करे। वहीं नगर पंचायत सचिव सतीश कुमार ने कहा कि समस्या हाल ही में उनके ध्यान में लाई गई है तथा सफाई कर्मचारियों को इसके लिए आदेश दे दिए जाएंगे। वहीं आईपीएच विभाग के चीफ इंजीनियर बीएस राणा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इस बारे में संबंधित एक्सईएन और एसडीओ से बात की जाएगी। जहां तक मवेशी की बात है तो नगर परिषद को वहां से बाहर निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed