फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ward member consumed poison, died in hospital

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड सदस्य ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पपलाह पंचायत के वार्ड सदस्य ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान विनोद कुमार(43) पुत्र हरि सिंह गांव पपलाह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने मंगलवार रात को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए भोरंज सिविल अस्पताल ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी खराब हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज किया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे, दो बेटियां व एक बेटा, पत्नी व माता-पिता को छोड़ गया है। भोरंज थाना प्रभारी मस्त राम नाइक ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed