{"_id":"690b9fb05356ea72380f53d9","slug":"waiting-for-two-to-three-months-for-pension-soni-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-172421-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए दो से तीन महीने करना पड़ रहा इंतजार : सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए दो से तीन महीने करना पड़ रहा इंतजार : सोनी
Thu, 06 Nov 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक में मौजूद पेंशनर। संवाद
- फोटो : जगदीशपुर स्थित रायबरेली-अयोध्या हाईवे किनारे पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट।
हमीरपुर। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन हमीरपुर की मासिक बैठक बस अड्डा परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष कृष्ण लाल सोनी ने की। उन्होंने बताया कि पेंशनरों को पेंशन का भुगतान महीने की पहली तारीख पर नहीं किया जा रहा है।
पेंशन के लिए पेंशनरों को दो से तीन महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। बार-बार अनुरोध के बाद भी सरकार और प्रबंधन सुनवाई नहीं कर रहा है। महीने की पांच तारीख हो गई है। अभी तक पेंशन नहीं दी गई है। संगठन इसका विरोध करता है। उन्होंने मांग की है कि तीन प्रतिशत डीए और एरियर के आदेश जल्द दिए जाएं। तीन वर्षों से चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि संगठन ने 12 नवंबर को कुल्लू में राज्य स्तरीय बैठक रखी है। इस बैठक में सरकार के प्रति रोष प्रकट किया जाएगा। अगर पेंशनरों की देय राशि जारी नहीं होती है तो आगामी धरने पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर महासचिव सुशील कुमार, विक्रम राणा, सुशील कुमार, वीना देवी, भाग सिंह, कुलदीप, तुलसी राम, सुरेश कुमार आदि पेंशनर मौजूद रहे।