फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Voting started from home in all five assembly constituencies of Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुआ घर से मतदान

Wed, 22 May 2024 03:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Voting started from home in all five assembly constituencies of Hamirpur.
जानको देवी निवासी डवरेडा आयु 95 वर्ष घर से वोट डालते हुए। संवाद
85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के लिए 12-डी फार्म भरकर घर से ही मतदान का विकल्प चुनने वाले जिला हमीरपुर के 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया मंगलवार से आरंभ हो गई।


संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मतदान प्रक्रिया के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन में मोबाइल मतदान टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पात्र मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगी। इसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्रों में शेड्यूल बनाया गया है और इसी शेड्यूल के आधार पर ये टीमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक घर-घर जाएंगी। अमरजीत सिंह ने बताया कि अगर पहली बार मतदान टीम को मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो वह टीम दूसरी बार आने का संदेश छोड़कर वापस आ जाएगी। दूसरी बार जाने पर भी अगर मतदाता उपलब्ध नहीं होता है तो फिर उस मतदाता को मतदान के लिए कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा। घर से मतदान की प्रक्रिया 26 मई तक पूर्ण कर ली जाएगी। उधर, एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय स्वरूप, एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा, एसडीएम हमीरपुर मनीष कुमार सोनी, एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम और एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बताया कि होम वोटिंग के पहले दिन सभी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed