फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vote on 1st June to elect a good government: Sanjay

अच्छी सरकार चुनने के लिए पहली जून को करें मतदान : संजय

Thu, 09 May 2024 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
सचित्र:
विज्ञापन

राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में स्वीप कार्यक्रम में अभिभावकों को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू(हमीरपुर)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चंबोह में वीरवार को बच्चों के अभिभावकों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। बतौर मुख्यातिथि भोरंज के एसडीएम संजय स्वरूप ने अभिभावकों व ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का पर्व पहली जून को मनाने का दिन नजदीक आ रहा है। इसलिए जागरूक होकर अपने एक-एक वोट से इस पर्व को बूथ पर जाकर खुशी-खुशी से मनाएं। अच्छी सरकार व प्रतिनिधि चुनने के लिए संविधान में हरेक व्यक्ति को वोट देने की ताकत दी है। इसलिए जागरूक मतदाता के रूप में हमें अवश्य मतदान करना चाहिए लेकिन, पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अनुभव से भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों ने वोट देने में उदासीनता दिखाई है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। भकेड़ा बूथ में सबसे कम 64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, इसी तरह दस अन्य बूथों पर 70 फीसदी से कम मतदान हुआ है। इस से पहले स्कूल प्रशासन ने स्वीप टीम का भव्य स्वागत किया तथा एसडीएम संजय स्वरूप को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने गीत गाकर वोट के महत्व से लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान स्वीप के नोडल अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी अनिल डोगरा, प्रवक्ता पवन रांगड़ा, केंद्र प्राथमिक पाठशाला प्रभारी राजेश शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सुशील कुमार, बीडीसी पुष्पा देवी, पूर्व प्रधान केसर सिंह, कैप्टन अशोक, बीएलओ कुलवीर सिंह, सुषमा देवी, सुमन, अनीता,शिवानी, निशा, अनुवाला, संगीता और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed